
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की शहरी शाखा मंडी में एलकेजी कक्षा के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पाम, ओक और पाइन सेक्शन के बच्चों ने मनमोहक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एलकेजी पाम सेक्शन में देवल टंडन, अनन गुलेरिया ने पहला, हितार्थ और सुजन्य सेन ने दूसरा तथा दक्ष और यशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुनीश, मनस्वी और आरुषि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस सेक्शन में जज की भूमिका अनिता, सुप्रिया और निशा ने निभाई। ओक सेक्शन में मान्या ने पहला, अरनव और शशांक ने दूसरा थादक्ष गुलेरिया, हिमांशु और एंजल तीसरे स्थान पर रहे। नकुल, साहिल और अनीश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सेक्शन में जज रंजना शर्मा, सीमा ठाकुर और रचना शर्मा थे। पाइन सेक्शन में पर्व पठानिया ने पहला, जानवी और रुहानी ने दूसरा तथा शौर्य व युवराज राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राची, सैजल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने फैंसी ड्रेस कंपीटीशन में भाग लेने वाले सभी बच्चों की परफारमेंस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने पर बल दिया।
