फुटकर व्यापारियों का सर्वे शुरू

हल्द्वानी। नगर निगम ने फड़, ठेली और खोखा लगाने वाले फुटकर व्यापारियों का सर्वे शुरू करवा दिया है। सर्वे के लिए निगम प्रशासन ने 25 सफाई नायकों को लगाया है। 21 जून तक सर्वे रिपोर्ट पूरी हो जाएगी।
नगर निगम में तहबाजारी को लेकर व्यापारियों में घमासान मचा है। अधिकांश फुटकर व्यापारी नगर निगम को तहबाजारी शुल्क नहीं दे रहे हैं। निगम प्रशासन तहबाजारी राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए फड़, ठेली और खोखा फुटकर व्यापारियों का सर्वे करवा रहा है। मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल के मुताबिक फुटकर व्यापारियों का सर्वे कराने के लिए 25 सफाई नायकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सफाई नायक तीन दिनों में सर्वे रिपोर्ट देंगे। मुख्य नगर अधिकारी के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट से फुटकर व्यापारियों की अनुमानित संख्या पता चल जाएगी। इसके बाद बाहरी एजेंसी से भी सर्वे कराया जाएगा। निगम के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सभी फुटकर व्यापारियों से अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने एवं तहबाजारी शुल्क देने का दबाव बनाया जाएगा। शुल्क नहीं देने पर बाजार क्षेत्र में फड़ एवं ठेलियां नहीं लगने दी जाएंगी।

Related posts