
अल्मोड़ा। उत्तराखंड वन रक्षक संघ की चिंतन सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने सिविल सोयम वन प्रभाग में गत तीन वर्षों से फील्ड कर्मचारियों को वर्दी नहीं दिए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मियों को शीघ्र वर्दी दी जाए।
उन्होंने कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं दिए जाने पर भी रोष जताया। बैठक में तय हुआ कि फील्ड कर्मचारी संयुक्त फील्ड कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 16 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार में शामिल होने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर पिथौरागढ़ वन प्रभाग के अध्यक्ष दिनेश पंत, चंपावत वन प्रभाग के अध्यक्ष पुष्कर बोरा, बागेश्वर वन प्रभाग के अध्यक्ष गणेश चतुर्वेदी, संगठन के पिथौरागढ़ मंत्री कैलाश चंद्र ग्वासीकोटी, उत्तरी कुमाऊं वृत्त के संरक्षक राम सिंह रावत ने विचार रखे। बैठक में दीपा पाठक, दीपा जोशी, मना देवी, भगवती उपाध्याय, जीवन राम आर्य, सुधांशु जोशी, वृजमोहन पंत, रमेश चंद्र राय, जीत सिंह रावत, हरीश बिष्ट, बची राम, रघुवर सिंह, डुंगर सिंह कैड़ा, भुवन चंद्र टम्टा, जीवन चंद्र तिवारी समेत पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर सिविल सोयम और अल्मोड़ा वन प्रभाग के वन रक्षक मौजूद थे। अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष दामोदर जोशी और संचालन भगवती प्रसाद जोशी ने किया।
