फिर खुली आधी कीमत पर गाड़ी मामले की जांच

बैजनाथ (कांगड़ा)। बहुचर्चित आधी कीमत पर गाड़ी बेचने के मामले की जांच फिर से खुल गई है। पुलिस द्वारा 15 नवंबर 2011 को मामले का चालान पेश करने के बाद अब न्यायालय ने 18 लोगों को गवाह के तौर पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीषा गोयल की अदालत में 9 से 15 अप्रैल के मध्य अलग-अलग तिथियों को हाजिर होने को लेकर समन जारी किए हैं। मामले में कुल 204 लोगों को गवाह बनाया गया है और अब कानूनी प्रक्रि या के तहत हर माह 10 से 15 गवाहों को न्यायालय में गवाह के तौर पर पेश होना पड़ेगा।
इस प्रकार कम से कम 15 माह से अधिक समय तक गवाहों के हाजिर होने की प्रक्रिया चलने की उम्मीद है। मामले के करीब 150 पीड़ितों के लिए मामले की न्यायालय में शुरुआत होना राहत की बात है। पुलिस को मामले का चालान पेश करने के लिए दो वर्ष से अधिक का समय लग गया। अब इतना ही समय गवाहों के बयानों के दर्ज करने के लिए लगने की उम्मीद है। चालान पेश करने के लिए पुलिस विभाग के एएसआई रैंक के अधिकारी केसर सिंह को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा ने डेढ़ दर्जन गवाहों को न्यायालय की तरफ से समन जारी किए जाने की पुष्टि की है।

Related posts