
बागेश्वर/ कपकोट। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू दिया है। यहां हुई सभा में शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले के फार्मेसिस्ट अपने कार्यस्थल पहुंचे। उन्होंने सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने उनकी पीबी टू में वेतन 9300 से 34800 ग्रेड पे 4600 का शासनादेश जारी करने, उपकेंद्रों में सफाई नायक की व्यवस्था करने, 690 रुपये पेसेंट केयर प्रतिमाह देने, 60 रुपये प्रतिमाह धुलाई भत्ता देने, फार्मेसिस्टों के 233 पद सृजन करने सहित 21 सूत्रीय मांगाें को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर से तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बहिष्कार करने वालों में जिलाध्यक्ष पीएस शाही, सचिव केलवानंद धौनी, देवेंद्र पंत, बीएल वर्मा, डीएस देवली, राजेंद्र गोस्वामी, हरीश ऐठानी, पूरन राम, अनिल मेहरा, जगदीश खेतवाल, प्रेमा साह, मोहिनी कोरंगा, कमला कोरंगा, जगदीश टम्टा, राजेंद्र कपकोटी आदि
शामिल थे।
