
पिथौरागढ़। जिले के सभी फार्मेसिस्ट बुधवार से काम पर लौट आए हैं। मंगलवार को देर शाम देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री से संगठन के नेताओं की बातचीत में मांगों पर सकारात्मक बातचीत हुई। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके जोशी और मंत्री केएस अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 122 फार्मेसिस्ट आज से काम पर आ गए हैं। सभी सेवाओं का विधिवत संचालन हो रहा है। लोगों को इससे राहत मिली है।
चंपावत। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों की बेमियादी हड़ताल हाल फिलहाल खत्म होने के बाद बुधवार से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं मिलने लगी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एचसी चंद्रा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डिप्लोमा फार्मासिस्टों के कार्य पर वापस लौटने से दवा वितरण कार्य पूर्ववत शुरू हो गया है।
