फायरमैन किरन हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

कोटद्वार। ऋषिकेश में तैनात ग्राम ध्रुवपुर निवासी फायरमैन किरन उर्फ कृष्णा की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की अब भी तलाश है।
विगत बीस जून की देर शाम घराट रोड पर किरन का शव मिला था। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। जमीन के विवाद में हत्या करने का करने का आरोप लगाते हुए किरन के पिता कुंवर सिंह ने अपने पड़ोसी मोहनलाल, उसके तीन बेटों अनूप, सुरेश और मनोज और एक अन्य पड़ोसी नरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले दिन अनूप, सुरेश और मनोज को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडा और मैक्स वाहन भी बरामद कर लिए गए थे। मोहनलाल और नरेंद्र सिंह फरार थे। पुलिस के अनुसार बुधवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर मोहनलाल को बाजार से गिरफ्तार कियश गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नरेंद्र सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related posts