
चंडीगढ़

पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 551 पहुंच गई है। शुक्रवार को फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में तीन-तीन पॉजिटिव मरीज मिले। कोरोना ने फाजिल्का जिले में भी दस्तक दे दी है। यह अब तक कोरोना मुक्त था, लेकिन शुक्रवार को यहां तीन कोरोना संक्रमित मिल गए। तीनों महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे हैं।
ज़िला फतेहगढ़ साहिब के गांव नारायणगढ़ छन्ना निवासी 18 साल के नौजवान (कम्बाईन वर्कर) को कोरोना हुआ है। उसे इलाज के लिए ज्ञान सागर अस्पताल, बनूड़ भेज दिया गया है। दो अन्य महिलाएं (गांव हवारा कलां) और एक (मंडी गोबिन्दगढ़) भी लुधियाना अस्पताल में दाखिल हैं। दोनों महिलाएं श्री हजूर साहिब से लौटी हैं, लेकिन वह फतेगहगढ़ साहिब नहीं आईं। मोहाली में भी तीन श्रद्धालुओं को कोरोना
जिले में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। यह तीनों नांदेड़ से आए श्रदालु हैं। सभी को बनूड़ में बनाए गए आईसोलेशन केन्द्र में रखा गया है। वहीं, अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 89 हो गई है। इसकी पुष्टि डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने की। जानकारी के मुताबिक, मोहाली में लगातार चार दिन से कोरोना पीड़ितों की संख्या में एकदम इजाफा हुआ है। अब मिल रहे केसों में नांदेड़ से आए श्रद्धालु शामिल हैं।
इसके अलावा कोरोना जवाहरपुर में भी फिर से सक्रिय हो गया है। यह जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। हालांकि जो लोग तंदुरुस्त हुए हैं, प्रशासन ने उन्हें उनके घर नहीं भेजा है। बल्कि उन्हें मोहाली में स्थापित क्वारंटीन केंद्र में रखा हुआ है। जिक्र योग है कि मोहाली जिले में अब तक कोरोना के 89 मरीज हैं, जिनमें 30 लोग ठीक हो चुके हैं। 57 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं, दो लोगों की मौत हो चुकी है।
