फसलें तबाह, खेत धंसे, घरों में घुसा पानी

रामपुर बुशहर/निरमंड। निरमंड खंड की सरघा और रामपुर खंड की सरपारा पंचायत में बारिश ने कहर मचाया है। मूसलाधार बारिश के चलते कई घरों को खतरा बन गया है। बारिश से खेत धंस गए हैं। इससे फसलें तबाह हो गई हैं। इधर, बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। प्रभावितों ने इस बारे में प्रशासन को सूचना दे दी है। सरपारा पंचायत प्रधान वीना परमार ने बताया कि पंचायत के दुर्गा सिंह, कर्म चंद, कुंता देवी, मेहर सिंह, राम लाल के मकानों में दरारें पड़ गई हैं। बगीचों में सेब के पौधे गिरने से भारी नुकसान हुआ है। दूूसरी ओर सरघा पंचायत के मोहर सिंह, कांडू राम, मोहन लाल, शोभा राम, देव राज और प्यारे लाल के घरों को भी खतरा बना हुआ है। लोग घरों में पानी घुस जाने से के कारण दूसरे के घर में शरण लेने को मजबूर हैं।
बरसात से यहां की सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों के धंस जाने का समाचार मिला है। उप प्रधान जीवन चौहान, कर्म दास, शोभा राम, बुध राम, देवी चंद, हिरा सिंह, शेर सिंह, बीना राम, केहर सिंह, जोबन दास, शोभा राम, मुलकू राम और अनंत राम का कहना है कि बरसात से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लोगाें के घरों को भी खतरा बना हुआ है।
उन्होंने प्रशासन से मौके का जायजा लेकर ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, रामपुर के एसडीएम दलीप नेगी का कहना है सरपारा पंचायत के लिए राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का आकलन क रने के लिए भेजा जाएगा। इधर, निरंमड तहसील के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि सरघा में बारिश के कारण सेब के पौधे और लोगों के घरो में पानी घुसने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पटवारी के साथ अन्य कर्मचारियों को नुकसान का आकलन के लिए भेज दिया गया है।

Related posts