
योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत में सत्ता परिवर्तन को जरुरी बताते हुए कहा है कि अब ‘‘फकीर बनेगा देश का वजीर।’’ फकीर से उनका इशारा गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर है। अमेरिका के शिकागो में स्वामी विवेकानन्द की जयंती समारोह पर बोलते हुए बाबा रामदेव ने कल कहा कि जो लोग त्याग की राह पर चल रहे हैं उन्हें सत्ता के शिखर पर आसीन करने का समय आ गया है। उन्होंने भाषण और गीतों के माध्यम से प्रवासी भारतीयों से अपील की कि वे अगले आम चुनाव में देश में सत्ता परिवर्तन के लिए तन, मन, धन से योगदान दें।
शिकागो में जहां, 120 साल पहले स्वामी विवेकानन्द ने विश्व धर्म संसद मे भारत का परचम लहराया था। उनकी जयंती के अवसर पर इलिनोइस पैट क्विन के गवर्नर ने 28 सितम्बर को ‘विवेकानन्द दिवस’ घोषित किया।
गौरतलब है कि रामदेव शुरु से मोदी को देश का भावी प्रधानमंत्री बताते आए हैं।
