प‌ति के ‌खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने पति एवं तीन अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्रा निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में उसका विवाह फिरोजपुर, पंजाब निवासी नवदीव सिंह से हुआ।

ससुराली प्रताड़ित करते थे
आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर पति एवं ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। गुरुवार को विवाहिता ने पति नवदीप, ससुर निर्मल सिंह तथा सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

Related posts