प्रोजेक्ट निर्माण को लेकर ग्रामीण लामबंद

कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी के कून का तर में बन रहे थाना पलौन पनविद्युत परियोजना से प्रभावित लोग अपने हितों को लेकर लामबंद होने लगे हैं। प्रोजेक्ट निर्माण से आने वाली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने माहन देव मंदिर के समीप बैठक कर रणनीति तैयार की है। हिमाचल पावर कारपोरेशन की ओर से कून का तर में 190 मेगावाट जलविद्युत प्रोजेक्ट बनाना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के कई लोगों की जमीनें और मकान भी जाएंगे। ग्रामीणों ने बैठक कर संघर्ष समिति गठित करने की भूमिका तैयार की है। इसके लिए ग्राम पंचायत खलाणू के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह को संयोजक चुना गया। कश्मीर सिंह को सह संयोजक की जिम्मेवारी दी गई।
संघर्ष समिति के संयोजक गोपाल सिंह ने बताया कि परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों को उनके मकान तथा जमीन आदि की एवज में उचित मुआवजे, प्रभावित परिवारों को परियोजना में रोजगार देने की मांग उठाना संघर्ष समिति का उद्देश्य होगा। 27 अक्तूबर को संघर्ष समिति की आम सभा माहन देव मंदिर के स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी और समिति के नामकरण के साथ कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। मीटिंग में रोशन लाल, गुलाब सिंह, महिंद्र, दुनी चंद, सेवक राम, शेर सिंह, बीरी सिंह, वार्ड पंच संत राम, मुरारी लाल, राज कुमार, पंकज, अश्वनी, जगदीश, प्रशांत, मीना देवी, वंदना, मनोज कुमार, देश राज, कमल किशोर, रतन लाल, रमेश, धर्म सिंह, रेलू राम आदि ने भाग लिया।

Related posts