
बाजपुर। एक विद्यालय में मिड डे मील का भोजन पकाते समय प्रेशर कूकर फट गया। इस हादसे में भोजनमाता झुलस गई। सोमवार को सुबह करीब दस बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय महेशपुरा में मिड डे मील का भोजन पकाते समय प्रेशर कूकर का ढक्कन तेज धमाके के साथ मकान की छत से टकराकर फट गया। कूकर में बच्चों को दोपहर भोजन के लिए दल पकाई जा रहा है, जिससे खोलती दाल परिसर में बिखर गई। इस दौरान भोजनमाता बबली झुलस गई। आनन फानन में गांव के एक क्लीनिक में भोजनमाता का उपचार कराकर घर भेज दिया गया।
