प्रेमी के दोस्त ने किया छात्रा से दुराचार

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दो युवकों की ओर से भगा कर नालागढ़ ले जाने का मामला सामने आया है। नालागढ़ में युवती के कथित प्रेमी के दोस्त ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुराचार कर दिया। जब परिजनों को छात्रा के नालागढ़ में होने का पता चला तो उन्होंने उसे वहां से घर लाया। युवती ने उन्हें आपबीती बताई तो परिजनों से सुंदरनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा को 14 अगस्त को बिलासपुर निवासी राजन कांत शादी का झांसा देकर नालागढ़ भगा ले गया। जहां उसके साथ एक अन्य दोस्त पंकज भी था। दो तीन दिन रहने के बाद पंकज ने छात्रा के साथ दुराचार किया। परिजनों को 20 अगस्त को जब पता चला कि उनकी बेटी नालागढ़ में है तो उन्होंने उसे वहां से खोज लिया। घर लौटने पर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिस पर उन्होंने सुंदरनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इधर, पुलिस अधीक्षक मंडी आरएस नेगी ने बताया पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 366 के तहत और आरोपी पंकज के खिलाफ भादसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ को कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Related posts