
धर्मशाला। शहर में पर्यटन निगम के होटल धौलाधार में 31 दिसंबर की शाम को नए साल का जश्न मनाया गया। शाम आठ बजे डिनर के बाद डांस और कई प्रतियोगिताएं रात करीब साढ़े 12 बजे तक चलीं। रात साढ़े 12 बजे जालंधर की प्रीति राणा को धौलाधार क्वीन चुना गया। चंडीगढ़ के काजल और सोनिया बेस्ट डांस कपल बने। कश्मीर के संजय भट्ट को मिस्टर स्टाइलिश का खिताब दिया गया। एचपीटीडीसी के मोस्ट वेल्यूड गेस्ट का खिताब संजीव महाजन को मिला। एनर्जेटिक प्रेजेंस का खिताब सुनीता और हिमानी को दिया गया। धौलाधार होटल के मैनेजर सुनील कौल ने बताया कि पर्यटकों के लिए दो हजार का पैकेज रखा गया था। इसमें डाइन और डांस सहित दो लोगों का खाना शामिल था। यह पैकेज पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी लिया। होटल के बाहर पुलिस ने सुरक्षा का बेहतर इंतजाम कर रखे थे।
