प्रियंका-दीपक रहे सर्वश्रेष्ठ

भरमौर (चंबा)। स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उच्च व वरिष्ठ वर्ग में जमा दो की प्रियंका, अमित व जमा एक के दीपक प्रकाश को सर्व श्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। माध्यमिक स्तर पर नौवीं कक्षा के दिनेश को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। एनसीसी में अमित कुमार व मनीषा को सर्वश्रेष्ठ कैडेट का इनाम दिया गया। आठवीं कक्षा के विशाल कुमार को बेस्ट स्काउट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र में विज्ञान संकाय में 12वीं क क्षा के राहुल शर्मा ने पहला व नितिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में दीपक कुमार ने पहला व रंजना कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में पल्लवी ने पहला व किरन बाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा में रितेश ने पहला व अनूप कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया है। आठवीं कक्षा में विवेक ने पहला व प्रिंस भारद्वाज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड की परीक्षाओं में उच्च स्थान पाने वाले छात्रों के अलावा घरेलू परीक्षाओं में भी उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य प्यार सिंह चाढ़क ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल की समस्या को वन मंत्री के समक्ष रखते हुए बताया कि स्कूल में छात्रों की संख्या अधिक है और बच्चों की कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल में जगह कम पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राजनिति शास्त्र, हिंदी व इतिहास के प्रवक्ताओं की स्कूल में अतिरिक्त आवश्यकता है। उन्होंने वन मंत्री से मांग करते हुए कहा कि कन्या छात्रावास के लिए भी स्टाफ की कमी है। साथ ही छात्रावास को चलाने व सांस्कृतिक गतिविधियां चलाने के लिए बजट की आवश्यकता है। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Related posts