प्रियंका चोपडा पूजा के लिए पहुंची वैष्णो देवी मंदिर

प्रियंका चोपडा पूजा के लिए पहुंची वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू: बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने आज कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाडी पर स्थित वैष्णो देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियंका अन्य सहयोगियों के साथ कल शाम यहां पहुंची हैं।

आज सुबह आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि कुछ देर कटरा में रूकने बाद वह मुम्बई जाने के लिए जम्मू वापस चली गईं।

Related posts