
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता का आज निधन हो गया है। दरअसल, प्रिंयका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की पिछले काफी दिनों से तबीयत गंभीर थी,जिसके चलते कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में उन्हें एडमिट करवाया हुआ था। जहां आज उनका निधन हो गया है।
प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा कैंसर से पीड़ित थे। पिछले कई दोनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी, जिसकी वजह से प्रियंका अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग रद्द कर अस्पताल में ही अपना सारा दिन गुजारती थी।
