प्रशासन पहुंचा तो खुद ही तोड़ दिया अतिक्रमण

काशीपुर। जनहित याचिका में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को फिर चला। तहसीलदार शेर सिंह ऐरडा के नेतृत्व मेें टीम जेसीबी लेकर चिह्नित अतिक्रमण हटाने मानपुर रोड पर पहुंची। इस दौरान जिनके निर्माण अतिक्रमण की जद में थे, उन्होंने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। इनमें जिंदल ग्रुप ने अपनी करीब 600 फीट लंबी दीवार जेसीबी से स्वयं गिरा दी। उधर डा. डीके अग्रवाल ने भी स्वयं अस्पताल का पिछला भाग गिरा दिया। तहसीलदार शेर सिंह नेे बताया कि जिन लोगों ने जिला कोर्ट से स्टे आर्डर लिया है, उनके केसों का जल्दी निस्तारण होगा। टीम में सिंचाई विभाग के जिलेदार सीए कांडपाल, जयकिशन शर्मा, सहायक नहर अधिकारी नरेंद्र कुमार आदि थे।

Related posts