प्रशासन को गुमराह कर रहा बीआरओ

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग खोलने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने बीआरओ पर जिला प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर कुंड-गुप्तकाशी मोटर मार्ग सुधारीकरण का कार्य लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केके श्रीवास्तव ने बताया कि बीआरओ भ्रामक जानकारी देकर प्रशासन को गुमराह कर रहा है। बीआरओ कुंड-गुप्तकाशी के मध्य सेमी में भू-धंसाव का बहाना बनाकर सड़क निर्माण न होने की बात कह रहा है जबकि इस स्थान पर फिलिंग कर यातायात चालू किया जा सकता है। चुन्नी बैंड-विद्यापीठ मोटर मार्ग खोलने के लिए कड़ी मशक्कत की आवश्यकता है। उन्हाेंने जिला प्रशासन से कुंड से गुप्तकाशी तक सड़क खोलने की जिम्मेदारी लोनिवि को देने और चुन्नी बैंड-विद्यापीठ सड़क खोलने की जिम्मेदारी बीआरओ को देने की मांग की है।

Related posts