प्रवेश शर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

ऊना। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुटलैहड़ कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। भाजयुमो कुटलैहड़ मंडल के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, विधायक वीरेंद्र कंवर एवं प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलराम बबलू की सहमति से विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश शर्मा झंबर को संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है। रीना धीमान चलोला, अजय शर्मा टीहरा व राम सिंह डोहगी को महासचिव चुना गया है। राजेश धीमान सकौन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपन कुमार, महेश सैणी, विजय कुमार, ज्ञान चौधरी, अजय रायजादा एवं राजीव लठ्ठ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश राणा को कोषाध्यक्ष, दीपक शर्मा, रणवीर सिंह, अशोक कुमार, राजीव चौधरी, राजीव कुमार व राज कुमार को सचिव, रछपाल सिंह राणा को सह सचिव, विनय शर्मा को प्रवक्ता, जतिंद्र कौशल को कार्यालय सचिव, पवन ठाकुर को मीडिया प्रभारी, राकेश ठाकुर व बख्शीश को सह मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा बलदेव सिंह, नवीन कुमार, जतिंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, संजीव कुमार, पंकज शर्मा, राज कुमार, बाबू लाल, शिव शंकर, अमिल लठ्ठ, भारत भूषण, शशि राणा, अजय शर्मा, अनिल ठाकुर, राज कुमार, शिव कुमार, सुदर्शन जोशी, मंगत राम, राज कुमार, अभिषेक शर्मा, विपन शर्मा, ओम प्रकाश, सुखदेव, विपन ठाकुर व बलदेव सिंह को सदस्य बनाया गया।

Related posts