प्रभावित गांवों का होगा भू-गर्भीय सर्वे

नौगांव (उत्तरकाशी) शहर विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि बनाल पट्टी के कुड़, कोटला, नाल्ड, घुंड, बिंयाली आदि गांवों का शीघ्र ही भूवैज्ञानिकों से सर्वे करवाया जाएगा तथा सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
आपदा प्रभावित क्षेत्र गडोली का दौरा करने के बाद नौगांव में पत्रकारों से बातचीत में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि समूचा क्षेत्र आपदा ग्रस्त है। किसानों की हजारों हेक्टेयर भूमि बह गई और फसलें खराब हो गई। सरकार ने कृषि ऋणों की वसूली पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। कृषि ऋण माफ करने की गंभीरता से विचार कर रही है।
इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शूरवीर चौहान, वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत, अनोज रावत आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts