प्रधान-उपप्रधान के खिलाफ खोला मोरचा

रोहडू। ग्राम पंचायत खंगटेड़ी के प्रधान तथा उपप्रधान के खिलाफ वार्ड सदस्यों और नवयुवक मंडल खंगटेड़ी ने बदसलूकी करने तथा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रोहडू शिवराम से शिकायत कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
वार्ड सदस्य रोवन लाल, खुशी राम, कमलेश, सुमीला, नवयुवक मंडल खंगटेड़ी के प्रधान चेतन कुमार, उपप्रधान सिविल कुमार, सलाहकार करतार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, तारजीऊ, विक्की, संजीव तिलोकटा, अमन चौहान, मुकेश मेहता, सन्नी मेहता, मुकेश कुमार, रीपन लाल, सीला राम, कैलाश तिलोकटा, जगदीश मेहता, रमेश तिलोकटा, दिपन मेहता, अशोक कुमार, संदीप कुमार, देस राज, इंद्रसेन तथा संसार दास ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि खंगटेड़ी पंचायत के प्रधान तथा उपप्रधान मिलकर पंचायत के अंतर्गत कई विकास कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं। खंगटे़ड़ी गांव, सरास, ककोई, कोटी, कराला तथा कंद्रोड़ा में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। जब लोग अपनी समस्याएं लेकर प्रधान-उपप्रधान के पास जाते हैं तो वह गलत व्यवहार करते हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी के पास भी शिकायत की गई है। उन्होंने मांग उठाई है कि शीघ्र सख्त कदम उठाए जाएं।
खंड विकास अधिकारी रोहडू शिव राम ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। वह शीघ्र ही मामले की जांच करवाएंगे।

Related posts