
अल्मोड़ा/बागेश्वर। राज्य की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगा दी गई है। ग्राम प्रधानों के चुनाव दो-तीन माह में होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक शासन ने इस अवधि के लिए प्रधानों की जगह प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सभी ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगा दी गई है।
उधर बागेश्वर के जिलधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो चुका है। इस आशय की सूचना शासन से प्राप्त हो चुकी है। ग्राम पंचायतों के खातों पर कुछ दिनों बाद रोक लगा दी जाएगी।
