प्रधानमंत्री आज राज्य सभा सदस्य की शपथ लेंगे

प्रधानमंत्री आज राज्य सभा सदस्य की शपथ लेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज भारतीय लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि राज्य सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। मनमोहन सिंह हाल ही में असम से लगातार पांचवीं बार राज्य सभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे।

मनमोहन सोमवार को उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के अध्यक्ष हामिद अंसारी की सभा में शपथ ग्रहण करेंगे। मनमोहन के अतिरिक्त असम से ही कांग्रेस के नेता सांतियस कुजुर भी शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि असम में 30 मई को चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने दोनों सीटों पर कब्जा किया था।

Related posts