
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग उत्तरी क्षेत्र की ओर से आयोजित आंचलिक स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खादी आंदोलन को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके जरिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जायेंगे।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खादी और ग्रामोद्योग आयोग और खादी बोर्ड का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांवों में खादी और ग्रामोद्योग आयोग से मार्जिन राशि और बैंकों से ऋ ण लेकर नए ग्रामोद्योग की स्थापना कर रोजगार सृजन करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत एक लाख से 25 लाख रुपये तक ऋ ण लिया जा सकता है। दस लाख के ऋ ण तक किसी प्रकार की गारंटी की जरूरत नहीं है। प्रदेश में खादी और ग्रामोद्योग आयोग की विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 80 करोड़ की मदद दी जाएगी।
इस साल प्रदेश को केंद्र सरकार से लोगों को खादी के क्षेत्र में कार्य करने हेतु ऋ ण देने के लिए 20 करोड़ रुपये मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मिला है। इसमें पौने पांच करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है। और सवा 1 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने हैं।
ये रहे मौजूद
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, बोधराज, जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन शिव सैणी, हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ऊना ब्लाक के अध्यक्ष हजारी लाल, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, सामान्य उद्योग निगम निदेशक संजीव सैणी, जिला कांग्रेस लीगल सैल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया, विजय डोगरा, एसएन शुक्ला, जगत राम, कर्नल सत्यदेव, कैप्टन देवराज, राजकुमार, विवेक मिंका, विजय आंगरा, विवेक शर्मा, राजू पराशर, खादी बोर्ड शिमला के सीईओ केसी गौड़, केवीआईसी धर्मशाला के डायरेक्टर गोपाल प्रसाद, चंडीगढ़ के डायरेक्टर विनय कुमार, अंबाला के डायरेक्टर आरएस सागर, एएसपी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम धनवीर ठाकुर व जिला उद्योग महाप्रबंधक तिलक राज शर्मा आदि।
