प्रदेश में सिर्फ वीरभद्र की लहर : सत्यप्रकाश

कु ल्लू। पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुल्लू रैली पूरी तरह सफल रही है। इस रैली का प्रभाव देश के अन्य स्थानों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोदी की कोई लहर नहीं है। प्रदेश में सिर्फ लोकप्रिय नेता वीरभद्र सिंह की ही लहर है। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को देखकर ही सड़क, परिवहन एवं जनहित विकास समिति बिना शर्त प्रतिभा सिंह को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि समिति ने प्रतिभा सिंह के प्रचार के लिए मनाली से देवेंद्र नेगी, कुल्लू से सेनापाल, आनी से चंद्रकेश शर्मा और बंजार से डोला सिंह महंत को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जिप सदस्य प्रेम लता ठाकुर, किशन ठाकुर, देवी दयाल, सुखदास नैय्यर और शशिपाल समेत समिति के अन्य पदाधिकारी भी प्रतिभा सिंह के प्रचार में जुटे हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रतिभा सिंह के प्रचार के लिए 75 से अधिक सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की नीतियों से सभी वर्गों को लाभ पहुंचा है। यूपीए सरकार के दिए कर्ज से लाखों बुनकर पुन: अपना कारोबार स्थापित करने में सहायता मिली है। बुनकरों के लिए कच्चे माल मेें छूट से वह अपना उत्पाद कम लागत में तैयार करने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीब वर्ग का हमेशा ध्यान रखा है और उनके दुख दर्द को समझा है। उन्होंने लोगों से किया है कि सात मई को कांग्रेस की लोकप्रिय प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को वोट करें और प्रदेश को तरक्की तथा खुशहाली के रास्ते पर ले जाएं।

Related posts