प्रदेश में बेहतर शिक्षा नीति की जरूरत

बेरीनाग। प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न हो गई। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में शिक्षकों को कर्तव्यों के लिए अधिक जागरूक रहना होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। तथा अनावश्यक रूप से थोपे जा रहे नियमों को शिक्षा के लिए प्रतिकूल बताया गया।
अधिवेशन के पहले सत्र का उद्घाटन करते हुए संघ के प्रांतीय संरक्षक गिरधर बिष्ट ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा देश के भावी नौनिहालों की जड़ें मजबूत करती है। शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता के लिए सबको एकजुट रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ की जिलाध्यक्ष निर्मला महर ने कहा कि सरकार को शिक्षक संगठनों को साथ लेकर शिक्षा की बेहतर नीति बनानी चाहिए। पंकज पंत के संचालन में हुए कार्यक्रम में संघ के जिला मंत्री करन सामंत, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएस डोबाल, संरक्षक जगजीवन खनका, राशिसं के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, मनोहर खाती, जगजीवन प्रसाद, प्रकाश पंत, केके पंत, सतीश उपाध्याय, महेंद्र धानिक, विमला कार्की, गंगा आर्या, विपिन त्रिपाठी, धीरेंद्र पंत, महेश साह आदि मौजूद थे।

Related posts