प्रदेश के कर्मचारी मनकोटिया के साथ : देवराज

मंडी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) जिला इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान देवराज शर्मा ने की। इस दौरान महासंघ ने शिमला स्थित एनजीओ कार्यालय पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की कड़ी निंदा की है।
बैठक में जिला प्रधान देव राज शर्मा ने आरोप लगाया कि जोगटा एवं उनके कुछ साथियों ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनकोटिया की सभा में खलल डालने और गैर-संवैधानिक तरीके से महासंघ के कार्यालय को कब्जे में लेने का प्रयास सरासर गलत है। रविवार को भ्यूली स्थिति एनजीओ भवन में आयोजित बैठक में जिले की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि, जिले के समस्त पदाधिकारी एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी मोती राम तथा राजेश राव के अतिरिक्त काफी संख्या में कर्मचारियों ने भी भाग लिया। कहा कि जिन कर्मचारियों के साथ होने का दावा जोगटा करते हैं, उनमें से आधे से ज्यादा तो मनकोटिया के साथ हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में वर्तमान सरकार को गठित हुए थोड़ा ही समय हुआ है। इसलिए कर्मचारी धैर्य बनाए रखें और सरकार के आने वाले चार साल के कार्यकाल में कर्मचारियों की सभी समस्याओं का हल होगा। उन्होंने कर्मचारियों की 4-9-14 की लंबित मांग अतिशीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है। महासंघ महासचिव अमरजीत सिंह ने कर्मचारियों से संगठित होने की अपील की। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही महासंघ का मंडी में फेडरल हाउस भी आयोजित किया जाएगा। मीटिंग में मुख्य सलाहकार पीएन आजाद, प्रबंधन, अनुशासन एवं शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष बलीराम, वरिष्ठ उप प्रधान राज कुमार ठाकुर, प्रेस सचिव जयपाल चौधरी, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे

Related posts