प्रदेश की सीमा पर दिखे हथियारबंद संदिग्ध

 

बद्दी-सोलन हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर सोलन के बरोटीवाला के पास रामपुर जंगी गांव में रविवार रात हथियारों से लैस तीन संदिग्ध दिखे। संदिग्ध चोरी की गाड़ी में आए थे और झाडि़यों में हथियारों को छुपा रहे थे
आतंकी होने के शक पर गांव के युवक ने जब उनसे पूछा तो एक ने उसकी कनपटी पर गन तान दी। डरे युवक ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीण एकजुट हुए और तीन में से एक को दबोच लिया।

दोनों राज्यों की पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन गाड़ी छोड़ हरियाणा की तरफ फरार दोनों आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। पकड़े गए एक संदिग्ध से छह कारतूस बरामद हुए हैं।

Related posts