
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर के एमबीए के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों से समर ट्रेनिंग का बुलावा आया है। एमबीए के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एसी पांडेय ने बताया कि यह छात्र 5 जून से 31 जुलाई तक रेमंड्स, वोडाफोन, एचसीएल, एचडीएफसी, डाबर आदि प्रतिष्ठित कंपनियों में समर ट्रेनिंग करेंगे। इन छात्रों की परीक्षाएं समर ट्रेनिंग के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
