प्रतिष्ठानों के आगे बर्दाश्त नहीं होगी अराजकता

हल्द्वानी। भाजपा नेता और देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज कूपर से अभद्रता और उनके नौकरों के साथ मारपीट मामले के आरोपी युवकों के खिलाफ चौबीस घंटे तक कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज व्यापारी एसपी सिटी से मिले। उन्हाेंने कहा कि जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान के सामने अराजकता का माहौल रहता है। कई बार बाइक खड़ा करने से मना करने पर युवक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बुधवार की घटना से देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार की देर शाम पंकज कपूर की पटेल चौक के पास चौक बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट्स शॉप के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। मामला गरमाने पर बाइक सवार युवकों ने पंकज से अभद्रता कर उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। बीती देर रात भी व्यापारियों ने कोतवाली घेरी थी। बृहस्पतिवार शाम देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मिला। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पदाधिकारियों के सामने अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी सिटी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी सिटी से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री अमरजीत सिंह चड्ढा, गोविंद बगड्वाल, राजीव जायसवाल, मुकेश धींगड़ा, दलजीत सिंह दल्ली, परविंदर प्रिंस, कमल मेहरा, मनीष वर्मा, पंकज गुप्ता, पंकज जायसवाल, अवनीश राजपाल आदि शामिल थे।

Related posts