
गंगोलीहाट। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छह-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी छात्राएं अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाने के लिए बागेश्वर रवाना हो गई हैं।
प्रधानाध्यापिका रेनू शाह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी दिव्या बोरा, नीरू, कार्तिका, सरिता रावत, सरिता आर्या और पूजा गोस्वामी ने इस महीने पिथौरागढ़ में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष/उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी जीआर टम्टा, सुनीता पंत, रेखा उप्रेती, हेमा रावल, नीरज पांडे ने बधाई दी है।
