
केलांग। एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन लाहौल इकाई ने लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया है। केलांग में वीरवार को बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि वह केंद्र की यूपीए सरकार के वन रैंक वन पेंशन कानून को लागू करने का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होेंने मांग की है यह कानून पैरामिलिट्री फोर्स के लिए भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने वीरवार से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि घाटी के पैरामिलिट्री से सेवानिवृत्त सैनिक और अधिकारी प्रतिभा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जा कर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पैरामिलिट्री फोर्सस के लिए भी सेना की तर्ज पर स्वास्थ्य और कैंटीन सुविधा की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने एसोसिएशन को भरोसा दिलाया है कि चुनाव जीतने के बाद वह संसद में उनकी मांग को प्रमुखता से उठाएंगी। बैठक में एसोसिएशन महासचिव फुंचोग छेरिंग, कोषाध्यक्ष सोनम दावा, उपाध्यक्ष तंडुप छेरिंग, छेरिंग तंडुप, ज्ञलसन, नोरबू, नवांग तंजिन, रिगजिन, रिंचेन, वीरचंद, छेरिंग, सोनम अंगरूप, कर्मा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
