

प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के 104 टॉपर्स को सम्मानित किया। इनमें दसवीं और जमा दो के 104 टॉपर सम्मानित किए गए। ‘अमर उजाला’ का प्रतिभा सम्मान समारोह हर वर्ष की भांति राजधानी के पीटर हॉफ होटल में हुआ।
अमर उजाला टॉपसर्स को सलाम करता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, एचपीयू के वीसी एडीएन वाजपेयी ने भी मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में राजधानी शिमला के 33 स्कूलों के 35 टॉपर भी सम्मानित किए गए।
ये प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित

दीक्षा शर्मा (कांगड़ा), जतीन कंवर (शिमला), प्रीति चंदेल (बिलासपुर), निकिता (कांगड़ा), प्रेरणा करगिल (कांगड़ा), वैशाली शर्मा (मंडी), कृति महाजन (चंबा), आकृति (हमीरपुर), सान्या ढींगरा (मंडी), जाहनवी (कांगड़ा), सोनाली (शिमला) को सम्मान मिलेगा। शगुन शर्मा (बिलासपुर), प्रियंका कुमारी (हमीरपुर), कशिश शर्मा (बिलासपुर), साक्षी पुरी (ऊना), अभिनव भारद्वाज (बिलासपुर), प्रथम सिंह (सिरमौर), स्मृति मिन्हास (मंडी), आकाश ठाकुर (चंबा), पूनम (मंडी), नंदिता ठाकुर (कुल्लू), अभिनव शर्मा (हमीरपुर) को सम्मानित किया गया।
इन्हें भी नवाजा गया

अनन्या (हमीरपुर), सार्थक शर्मा (हमीरपुर), अभिनव शर्मा (ऊना), आदित्य मोहन (बिलासपुर), शगुन सूद (कांगड़ा), पारखी राणा (कांगड़ा), निकिता चौधरी और दीक्षा शर्मा (ऊना), राहुल चंदेल (बिलासपुर), विवेक राय (बिलासपुर), श्रृष्टि शर्मा (मंडी) और शुभम (कांगड़ा) शामिल हैं।
आयुशी बंसल, राघव मनुजा, शुभांकर सरिवस्त और केशव लोहिया (सभी सिरमौर), प्रियंका (कांगड़ा), राघव गोयल (सिरमौर), प्रिया (शिमला), रेणुका (सिरमौर), रिचू वर्मा और जागृति गुप्ता (सोलन), प्रज्ञा चावला (सिरमौर), सचिन शर्मा और रिशू शर्मा (ऊना) और नीतिश कुमार (शिमला)।
