प्रतिभा की जीत से बड़ी उम्मीद

केलांग। चुनाव में जीत के लिए यूथ कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य को बधाई दी है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत को पार्टी के हर कार्यकर्ता ने पसीना बहाया है। जिला इंटक अध्यक्ष दोरजे टशक्यांगपा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कारदो, कोकसर बूथ अध्यक्ष नितिन, सिस्सू के विजय, खोरपाणी के अशोक, गौंधला के रमेश, मूलिंग के राहुल, गौशाल के पवन, ठोलंग के राजीव, थिरोट के हरीश, त्रिलोकनाथ के रामवीर, चोखंग के रोहित, नैनगार के संजीव, शकौली के रामकिशन, तिंदी के बॉबी, लोसर के आनंद, संजीव, कलजंग, तोबे, पलजोर, संडुप, लाहौल से विकास, राजीव, नरेंद्र और अजयपाल ने कहा कि लाहौल स्पीति से प्रतिभा सिंह को रिकार्ड बढ़त मिली है।
उन्होंने इसके लिए पूर्व विधायक रघुवीर ठाकुर, विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री फुंचोग राय, डीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कारपा और डीसीसी अध्यक्ष रपतन बौद्ध, डीसीसी के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, इंटक, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, घाटी के तमाम जिप, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभा सिंह की जीत के लिए कड़ी मेहनत की है। दीपक ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की आम कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत के बाद लाहौल-स्पीति में विकास कार्यों को गति मिलेगी। दीपक ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने महज छह माह के कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू किया है। रिकार्ड बढ़त के लिए यूथ कांग्रेस ने मतदाताओं का आभार जताया है।

Related posts