प्रतापनगर पीएचसी में तीन से नहीं आया पानी

लंबगांव (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जलापूर्ति कराने की मांग की है।
प्रतापनगर पीएचसी के लिए बनाई गई पेयजल लाइन का प्राकृतिक स्रोत सूख जाने पर जल संस्थान की ओर से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही थी, लेकिन तीन दिन से संस्थान का टैंकर नहीं आ पाया है। आस-पास कहीं कोई स्रोत न होने से कर्मचारी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। डा. कुणाल जुगरान और बुद्धिपाल सिंह बिष्ट आदि ने कहा कि जल्द जलापूर्ति नहीं कराई गई तो 22 दिसंबर से ओपीडी कार्य बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता आरवी डोभाल ने कहा कि प्रतापनगर में हर दिन पर्याप्त जलापूर्ति कराई जा रही है। पीएचसी में पानी नहीं पहुंच रहा है तो इसका पता कर शीघ्र जलापूर्ति कराई जाएगी।

Related posts