
कांगड़ा। एक महिला की ओर से उसके ससुराल वालों के खिलाफ करवाए गए प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला के पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को पुलिस ने महिला की सास और ननद को गिरफ्तार किया है।
नंदेहड़ की महिला सोनिका ने अपने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस के अनुसार महिला अपने ससुराल के खिलाफ कई बार पहले भी पंचायत में शिक ायत करवा चुकी है। इस बार पंचायत की ही तरफ से शिकायत कांगड़ा पुलिस में भेजी गई थी। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सास लता देवी, ननद सीता देवी व शारदा देवी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
