प्रणव ने दिया ओबामा के सम्मान में रात्रिभोज

प्रणव ने दिया ओबामा के सम्मान में रात्रिभोज

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने आपसी हितों के द्विपक्षीय क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। बाद में मुखर्जी ने श्री ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के सम्मान में रात्रिभोज दिया।

रात्रिभोज में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और कई केन्द्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts