
देहरागोपीपुर/ हरिपुर (कांगड़ा)। पुलिस ने पौंग झील में अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार किसी ग्रामीण ने मंगलवार शाम सात बजे पुलिस को सूचना दी कि गांव भटोली फकोरियां के साथ लगती पौंग झील में एक महिला का शव है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे ले लिया। मृत महिला ने हाथ में किसी धातु की चूड़ियां पहन रखी हैं। महिला की उम्र 28 साल के करीब है। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मृत महिला की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करा दिया गया है।
