पोस्टर मेकिंग में अनुराधा ने बाजी मारी

नालागढ़ (सोलन)। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध व्यापार विरोध दिवस के अवसर पर आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने जागरूकता रैली निकाली। जिसे एसपी बद्दी अरूल कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया, वहीं आईटीआई में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस मौके पर डीएसपी नालागढ़ सुशील शर्मा, एसएचओ चमन लाल आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
आईटीआई में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सविता कुमारी समूह प्रथम रहा, जिसमें सविता, अंबिका और शबनम ने भाग लिया। द्वितीय स्थान पर कमलजीत, लव कुमार और दर्शन रहे, वहीं तृतीय स्थान पर यासीन समूह के यासीन खान, शुभम कुमार और सतिंद्र पाल ने कब्जा जमाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनुराधा को ओवर ऑल विजेता चुना गया। कार्यक्रम में बीएमओ नालागढ़ डा. हरमोहिंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य ललित कुमार, स्वास्थ्य शिक्षक नालागढ़ शशिपाल ठाकुर, हेल्थ सुपरवाइजर कमला चौहान, ग्रुप इंस्पेक्टर श्याम लाल और गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts