पोस्टर मेकिंग में अंशिका जीती

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित निजी कंपनी की ओर से एसके पब्लिक स्कूल चक्कां में पौधारोपण किया। इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा की अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीपक दूसरे और रंजना तीसरे स्थान पर रही।
इस मौके पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में रंजन ने पहला, मोनी ने दूसरा तथा सारस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में दूसरी कक्षा के दीपक ने पहला, एकता ने दूसरा तथा तीसरी कक्षा के दीपक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्कूल के करीब पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया। कंपनी के प्रबंधक एके सिंह व एच आर प्रबंधक मनोहर टेगटा ने कहा कि कंपनी समय-समय पर बीबीएन में पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम करती रहती है और उसी के तहत यह कार्य किया गया है। इस अवसर पर स्कूल परिसर में चारों ओर पौधारोपण भी किया गया। वहीं कंपनी की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अजय पसरीजा, जनक गोयल और जोगिंद्र सिंह समेत स्कूल के अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Related posts