पोस्टर में प्रवीण, कोलाज में प्रिया ने बाजी मारी

चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने बताया कि विजय दिवस के उपलक्ष्य पर कालेज में पोस्टर बनाओ, नारा लेखन और कोलाज बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य जगजीत पटियाल और अन्य प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों की ओर से बनाई खूबसूरत पोस्टर, कोलाज का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रयास की खूब सराहना की। प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रोफेसर सचिन, जगदेव और अविनाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रवीण ने प्रथम, शेफाली ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज प्रतियोगिता में प्रिया राणा पहले, मीनाक्षी दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में शिखा गोस्वामी ने पहला, पूजा ने दूसरा और रीना ने तीसरा स्थान झटका। प्रतियोगिता में प्रिया शर्मा, नीलम, कालज, सूर्यकांत, सुमन, दीक्षा, अनिल, विकास कुमार, बलवान ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर संजय, पीतांबर, पवन, परमार, शशि बाला, पंकज, एमआर धीमान और मंजू उपस्थित रहे।

Related posts