पैरा टीचर सरकार से खफा

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा स्थित ठंडी खुई में जिला ऊना के पैरा टीचरों ने 10 सालों से सेवाएं दे रहे पैरा टीचरों के नियमितीकरण को लेकर चर्चा की। बैठक जिला प्रधान देवेंद्र बेली की अध्यक्षता में एक बैठक की।
जिसमें जिला प्रधान देवेंद्र बेली ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से अनुरोध किया है कि वर्ष 2003 से प्रदेश के विभिन स्कू लों में कार्यरत 2094 पैरा टीचर, जिनका 10 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है कि नियमितीकरण प्रक्रिया अभी अधर में लटकी हुई है। सरकार ने 6 माह पूर्व कैबिनेट से स्वीकृति प्राप्त कर प्रधान सचिव शिक्षा के माध्यम से प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा निदेशालय में 31 दिसंबर 2013 तक 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों की सूची जारी करने के आदेश दिए थे। जिला ऊना के सभी पैरा टीचर 31 जनवरी 2014 को अपना 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं अत: इन्हें भी सूची में शामिल किया जाए। शिक्षा विभाग की कथित लचर प्रणाली के कारण नियमितीकरण की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। बैठक में मौजूद सभी पैरा टीचरों ने उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिलकर भी ये बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर महासचिव राज कुमार, उपप्रधान आशा देवी, सचिव राजीव कु मार, परमार, नीलम कु मारी, रेखा कु मारी, रणेश, विनय कु मार, प्रवीण कु मार, नरेश कु मार, जोगिंद्र सिंह और केवल कु मार सहित कई पैरा टीचर उपस्थित रहे।

Related posts