पैट्रोल 1.09 रुपए सस्ता, डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा

पैट्रोल 1.09 रुपए सस्ता, डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में आई कमी से देश में पैट्रोल 1.09 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल की कीमतें 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।

तेल विपणन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में पैट्रोल की कीमतो में वैट सहित 1.09 रुपए की कमी की गई है जबकि देश के शेष हिस्सो में इस पर वैट अलग से कम किया जाएगा। इस कटौती के बाद दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 72.51 रुपए प्रति लीटर रह गई है।

कंपनी ने कहा कि एक पखवाड़े में तेल की कीमतों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कमी आई है। हालांकि घरेलू स्तर पर इस दौरान रुपए पर दबाव बना है। हांलाकि कंपनी ने कहा है कि डीजल की कीमतों में मामूली बढौतरी किए जाने के सरकार के निर्देश के अनुरूप इसमें 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत वैट सहित 58.40 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। दिल्ली में डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

Related posts