पेट्रोल पंप के शीशे और कंप्यूटर तोड़े

कांगड़ा। मटौर के साथ लगते एक पेट्रोल पंप पर दो युवकों ने तोड़फोड़ की है। साथ ही पेट्रोल पंप में ड्यूटी दे रहे कर्मियों से भी झगड़ा किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कार में दो युवक पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद पैसा देने से इंकार करने लगे। इतने में बात काफी बढ़ गई। बाद में दो युवकों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने पेट्रोप पंप में तोड़ फोड़ की। युवकों ने शीशे और कंप्यूटर को भी नुकसान पहुंचाया। पेट्रोल पंप में तैनात कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में शिकायत अजय कुमार ने दर्ज करवाई है।
अजय कुमार ने बताया कि विकरण और रमन कार लेकर पेट्रोल पंप में आए और कार में पेट्रोल डालने को कहा। बाद में जब पैसे मांगे गए तो, इन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इन्होंने पट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी की। अजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि युवकों ने पंप के शीशे और कंपूयटर को भी नुकसान पहुंचाया। एसएचओ महिंद्र सिंह मिंहास ने बताया कि अजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts