पेंशन के लिए एक और विकल्प मांगा

हल्द्वानी। एलआईसी क्लास वन आफीसर्स एसोसिएशन हल्द्वानी डिवीजन की वार्षिक सभा में पेंशन के लिए एक और विकल्प देने, 2010 की हड़ताल के कारण लंबित वेतनवृद्धि दिए जाने, अगस्त 2010 से लंबित वेतन पुनर्निर्धारण को बुलाए जाने के साथ अधिकारियों को रनिंग स्केल देने की मांग उठाई गई।
भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय में रविवार को हुई सभा का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजीबीनि के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक शिवेंद्र कुमार और कानपुर के विशिष्ट अतिथि जोनल अध्यक्ष पीके भाटिया ने संयुक्त रूप से किया। सभा को शिवेंद्र कुमार, मार्केटिंग मैनेजर पीएस राना, पीके भाटिया, जोनल सचिव देवराज, राजेश श्रीवास्तव, एके शर्मा, अजय त्यागी, डीएस धर्मसत्तू प्रबंधक कार्मिक, केएन नैनवाल शाखा प्रबंधक रानीखेत, सावित्री टम्टा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश नरियाल ने की और संचालन पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। श्री शर्मा ने शायरी से भी लोगों को गुदगुदाया। आमसभा में प्रमोद कुमार, एलपी गौतम, भुवन पाठक, आलोक टंडन, पवन अग्रवाल, खुशाल सिंह मर्तोलिया, केएस रावत, अशोक महतोलिया, संजीव त्रिवेदी, शैलेश शर्मा, संजय जोशी, करन मेहरा आदि मौजूद थे।

सुंदरियाल बने क्लास वन आफीसर्स एसो. के अध्यक्ष
हल्द्वानी। एलआईसी क्लास वन आफीसर्स एसोसिएशन हल्द्वानी डिवीजन के रविवार को चुनाव भी हुए। चुनाव अधिकारी केसी तिवारी के निर्देशन में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी चुनी गई, इसमें मोहन लाल सुंदरियाल अध्यक्ष, आरपी पांडे और सावित्री पांडे को उपाध्यक्ष, धनराज मंडलीय सचिव, पुरुषोत्तम शर्मा, केएस रावत, आलोक टंडन, एसके, केएन नैनवाल, जेएस लस्वाल संयुक्त सचिव, बृजेश नरियाल कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष संजय जोशी, आडिटर हेम बेलवाल बनाए गए।

Related posts