
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश पेंशनर समाज अंतरराष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर 17 दिसंबर को मंडी में राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह को न्योता दिया गया है। यह जानकारी पेंशनर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ई. एजी शेख ने दी। कहा कि पूर्व की सरकार के समय पेंशनरों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया। इस कारण पेंशनरों में रोष है।
