
हल्द्वानी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे हरीश पाल के खिलाफ पत्नी ने उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया। उन पर दूसरी शादी करने का भी आरोप है। पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार गौजाजाली निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पाल की पत्नी ममता पाल ने उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत महिला हेल्पलाइन में की थी। उस पर देहरादून में दूसरी महिला से चोरी छिपे विवाह करने का भी आरोप था। जिसकी जांच की गई। दोनों पक्षों में काउंसलिंग भी कराई गई। फिर ममता और हरीश पाल साथ रहने लगे। बृहस्पतिवार को ममता शिकायत लेकर फिर हेल्पलाइन पहुंची। उसका आरोप था कि पति ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। ममता के अनुसार हरीश पाल ज्यादातर देहरादून में ही दूसरी पत्नी के साथ रहता था। पुलिस ने हरीश पाल के खिलाफ 498ए, 494 और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
