पूंछ हमला: आज दे सकते है एंटनी नया बयान

पूंछ हमला: आज दे सकते है एंटनी नया बयान

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री एके एंटनी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर संसद में जारी गतिरोध के आज सुलझ जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह संकेत विपक्षी दल भाजपा के नेताओं को दिया जो कल शाम उनके निवास पर बंगलादेश के मामले पर उनसे मिले थे। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को एंटनी के बयान से हुए नुक्सान की पूर्ति के लिए मैदान में उतारा गया है। खुर्शीद ने सरकार को इस समस्या से निकलने का एक सुझाव दिया है।

खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तान ने वायदा किया है कि वह भारत पर हमला करने के लिए आतंकवादियों को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा। अब यह पाकिस्तान पर निर्भर है कि वह अपने वायदे को पूरा करे। पी.एम.ओ. और विदेश मंत्रालय इस बात को लेकर निराश हैं कि रक्षा मंत्री एंटनी ने विवादास्पद बयान जारी करने से पूर्व उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया। एंटनी ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना की वर्दी में आतंकवादियों ने 5 भारतीय जवानों की हत्या की है। एंटनी ने कहा है कि वह सीमा से रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और आज नया बयान देंगे।

Related posts